🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

गेल (इंडिया) लिमिटेड की 60 हजार करोड़ रुपये की एथेन क्रैकर परियोजना को सीएम ने दी मंजूरी

👤
prativad
👁 1928 व्यूज
📍 भोपाल
गेल (इंडिया) लिमिटेड की 60 हजार करोड़ रुपये की एथेन क्रैकर परियोजना को सीएम ने दी मंजूरी
7 जून 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सीहोर जिले की आष्टा तहसील में गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा स्थापित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना को मंजूरी दे दी।

यह परियोजना लगभग 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से बनाई जाएगी और यह देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना होगी। इसमें ग्रीनफील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी शामिल होगा, जो एलएलडीपीई, एचडीपीई, एमईजी और प्रोपलीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन करेगा।

इस परियोजना से निर्माण अवधि के दौरान 15,000 और संचालन अवधि के दौरान 5,600 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। परियोजना में 70 हेक्टेयर का टाउनशिप भी विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस परियोजना को प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण विकास बताया और कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य के औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने परियोजना के लिए आवश्यक भूमि आवंटन की शीघ्र कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

परियोजना का भूमि पूजन अगले फरवरी तक और वाणिज्यिक उत्पादन वित्त वर्ष 2030-31 में शुरू होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश भवन में आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक चंद्रमौली शुक्ला और गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक आर.के. सिंघल उपस्थित थे।
Tags :