🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह द्वारा नेता प्रतिपक्ष सत्‍यदेव कटारे के निधन पर शोक व्‍यक्‍त

👤
वेब डेस्क
👁 18334 व्यूज
📍 भोपाल
विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह द्वारा नेता प्रतिपक्ष सत्‍यदेव कटारे के निधन पर शोक व्‍यक्‍त
20 अक्‍टूबर, 2016, विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह ने विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री सत्‍यदेव कटारे के निधन पर गहन शोक व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.



विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री कटारे ने विधायक और मंत्री के रूप में जहां प्रदेश की उल्‍लेखनीय सेवा की, वहीं विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में सशक्‍त भूमिका का निर्वहन करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में महती योगदान दिया. उन्‍होंने कहा कि श्री कटारे को उनकी सेवाओं और समर्पण के लिए सदैव याद किया जायेगा.



विधान सभा उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह ने श्री कटारे के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि उनके निधन से प्रदेश ने एक कर्मठ समाजसेवी, कुशल प्रशासक और संसदविद् खो दिया है.

विधान सभा के प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह ने भी श्री कटारे के निधन पर गहन शोक व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. शर्मा एवं उपाध्‍यक्ष डॉ. सिंह ने परमात्‍मा से दिवंगत आत्‍मा को शांति प्रदान करने तथा शोक-संतप्‍त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.
Tags :