🔴 TRENDING NOW!
छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत

यौन शोषण के दोषी किए जाएंगे नपुंसक

👤
Digital Desk
👁 18765 व्यूज
📍 इंडोनेशिया
यौन शोषण के दोषी किए जाएंगे नपुंसक
19 अक्तूबर 2016, इंडोनेशिया के नए क़ानून के मुताबिक़ बच्चों के यौन शोषण का दोषी पाए गए लोगों को रसायनिक तरीके से नपुंसक बना दिया जाएगा. राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नई नीति के तहत ऐसा किया जाएगा.



इंडोनेशियाई संसद ने इस महीने के शुरू में इस विवादित क़ानून को पारित किया था. इसमें बच्चों के यौन शोषण का दोषी पाए गए लोगों को रसायनिक तरीक़े से ऐसा बना दिया जाएगा कि वो यौन संबंध बनाने के काबिल नहीं रह पाएंगे. इस प्रक्रिया में दोषी के शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन डाले जाते हैं जिससे यौनिक संबंध संभव नहीं हो पाता है.



इस क़ानून पर संसद में ज़बरदस्त बहस हुई.

विडोडो ने कहा, "हमारा संविधान मानवाधिकारों का सम्मान करता है. लेकिन हम यौन हिंसा रोकने के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं कर सकते. इसके लिए हम अधिकतम सज़ा देंगे."



उन्होंने कहा, "मेरी राय है कि यदि रसायनिक बधियाकरण को नियमित रूप से लागू किया जाए तो हम यौन हिंसा को पूरी तरह ख़त्म कर सकते हैं."
Tags :