🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

छात्रा ने कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

👤
वेब डेस्क
👁 20766 व्यूज
📍 भोपाल
छात्रा ने कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, वजह तलाशने में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक छात्रा ने कॉलेज की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका की बहन भी इसी कॉलेज में पढ़ती है. छात्रा के सुसाइड करने के वक्त वह भी कॉलेज कैंपस में मौजूद थी.



जानकारी के अनुसार, रायसेन रोड स्थित सेम इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.कॉम. की छात्रा किरण कौरव ने कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. इतनी ऊंचाई से नीचे गिरने की वजह से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.



सेकेंड ईयर की छात्रा किरण की मौत को पहले महज एक हादसा माना जा रहा था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिलखिरिया पुलिस की जांच में साफ हो गया कि हादसा न होकर यह आत्महत्या का मामला है.



बताया जा रहा है कि छात्रा की एक आंख में खराबी थी. हालांकि, उसके सुसाइड करने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है. साथ ही पुलिस सुसाइड की वजह तलाशने में जुटी है.
Tags :