🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

मोहन सरकार का नया सुशासन मॉडल: प्रदेश में विकास की नई लहर

👤
prativad
👁 241 व्यूज
📍 भोपाल
मोहन सरकार का नया सुशासन मॉडल: प्रदेश में विकास की नई लहर
28 जून 2024: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुशासन के विचार को लेकर न केवल गंभीर हैं, बल्कि प्रदेश को विकास की ओर तेजी से अग्रसर करने के लिए ठोस और सकारात्मक कदम उठा रहे हैं।

सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों एवं जनहित में उठाए जा रहे ठोस कदमों को काफी सराहा जा रहा है। हाल ही में कार्यालयों के समय को लेकर दिए गए आदेश ने आम जनता के बीच काफी सुर्खी बटोरी है। इस आदेश के माध्यम से सभी शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की तय समय में उपस्थिति को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। स्वाभाविक है कि इस कदम के चलते कार्यालयों में आने वाले सभी लोगों का कार्य आसानी से होंगे साथ ही समय की बचत भी होगी। इसे सरकार का सुशासन की दिशा में एक ठोस कदम कहा जाए तो गलत न होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह भी प्रयास है कि ईमानदार, कार्यकुशल एवम सहज अधिकारियों को ऐसी जिम्मेदारी दी जाए, जिसके चलते सरकारी कामकाज में तेजी के साथ आम जनता के कार्य विधिवत एवं आसानी से अंजाम तक पहुंच सके। हाल ही में हुए बड़े अधिकारियों की तबादला सूची इसका एक उदाहरण बन पड़ी है। श्रीमती अरुण रश्मि शमी की नवीन पद स्थापना हो अनुभवी आईएएस एम सेलेवेन्द्रन, धनराजू एस. जैसे अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी देना साथ ही श्री कृष्ण गोपाल तिवारी जैसे कर्मठ आईएएस को नर्मदापुरम संभाग का कमिश्नर बनाया जाना। साफ करता है कि अब वही अधिकारी जिम्मेदार पदों पर बैठ पाएंगे जो कि रिजल्ट देने में सक्षम होंगे।

लोकहित कार्यों के साथ आने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी सरकार की गंभीरता साफ साफ झलकती है। सदन की गरिमामयी परंपराओं का पालन करने के साथ यह सत्र जनहित कार्यों को लेकर एक मिसाल साबित हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रश्नावली से लेकर सदन से जुड़े कार्यों को लेकर बैठक आहूत करके जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश?जारी?किए।
Tags :