🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने बचायी 5 माह के लव्यांश की जान

👤
prativad
👁 1173 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने बचायी 5 माह के लव्यांश की जान
मुख्यमंत्री ने संज्ञान में आते ही दिए थे सहायता के निर्देश
मददगार बनेगी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और 20 लाख की सहायता

29 जून 2024। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन सरकार गरीब कल्याण के लिए हर क्षण तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नागरिकों को सुशासन देने एवं जलकल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रहे हैं। एक तरफ लापरवाही पर सख्त रवैया भी अपनाते हैं तो वहीं संवेदनशीलता भी देखने को मिलती है। सुशासन और जनकल्याण के मंत्र को लेकर काम रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता का एक और उदाहरण देखने को मिला है जिसके कारण सीहोर जिले के बुधनी के नीमतोन ग्राम के 5 माह के बच्चे के माता-पिता के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। बच्चे के जीवन को बचाने के लिए अर्थ के अभाव में खुद को असहाय मानने वाले माता- पिता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने संज्ञान में आते ही दिए थे सहायता के निर्देश

सीहोर ज़िले के बुधनी तहसील के नीमतोन ग्राम निवासी सुनील चौहान का बेटा जन्म से ही कमजोर और पीलिया से पीड़ित था । शुरू में तो उसने गाँव में ही इलाज करवाया पर फ़ायदा न मिलने पर वह उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल लाया जहां जाँच से पता लगा कि उसकी पित्त ले जाने वाली नली और पित्ताशय की थैली बनी ही नहीं है। अब तक इलाज में इतनी देरी हो चुकी थी बच्चे का लिवर भी फेल होने लगा था और अब Liver Transplant के अलावा कोई उपचार नहीं बचा था। लिवर ट्रांसप्लांट के लिए लगभग 20 लाख का खर्च, जिसे उठाना सुनील और उसके परिवार के लिए संभव नहीं था। जब कहीं राह नहीं दिखी तो लव्यांश के पिता ने सुनील ने अपने बेटे के इलाज के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आर्थिक सहायता की मांग की। जिसके इलाज के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल सहायता करने के निर्देश दिए ।

मददगार बनेगी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और 20 लाख की सहायता
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जब पांच माह के लव्यांश की स्वास्थ्य की इस पीड़ा और माता-पिता की बेबसी को जाना तो उन्होंने तत्काल 20 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत कर बंसल अस्पताल में बच्चे के लिवर ट्रांसप्लांट करवाने के निर्देश दिए थे। अपने बच्चे को सही इलाज मिलने पर अब महीनों से छायी माता-पिता के चेहरे की उदासी अब कम हो गई है और उनके चेहरे पर खुशी के आंसू हैं। माता-पिता ने मुख्यमंत्री जी की इस सहृदयता और संवेदनशीलता के लिए उन्हें धन्यवाद?दिया?है
Tags :