🔴 TRENDING NOW!
भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार

बाल झड़ने से गंजेपन के कारण तनाव में आकर युवक ने की आत्महत्या

👤
prativad
👁 654 व्यूज
📍 भोपाल
बाल झड़ने से गंजेपन के कारण तनाव में आकर युवक ने की आत्महत्या
7 जुलाई 2024। "अब मैं स्मार्ट नहीं दिखता..." यह सोचकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बाल झड़ने और गंजेपन के बढ़ने से तनाव में आकर उसने यह घातक कदम उठाया। यह चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सामने आया है। एक किसान और मजदूरी करने वाले युवक ने बाल झड़ने से परेशान होकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

सूत्रों के अनुसार, खंडवा जिले के खेरदा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय राहुल के बाल लगातार झड़ रहे थे, जिससे वह गंजा होता जा रहा था। उसे लगने लगा था कि अब वह स्मार्ट नहीं दिखता है, जिससे वह गहरे तनाव में आ गया था। परिवार ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह इस निराशा से बाहर नहीं आ पाया। शनिवार को, उसने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसे ही परिवार को इसका पता चला, उन्होंने उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

परिजनों का बयान - वह मानसिक रूप से अस्थिर हो गया था

राहुल के परिजनों ने बताया कि बाल झड़ने की समस्या के कारण वह मानसिक रूप से अस्थिर हो गया था। वह गहरे तनाव में था और इस वजह से गुमसुम रहता था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। बाल झड़ने का उसे बहुत मलाल था, और इसी वजह से उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।
Tags :