🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

जस्टिन बीबर की अंबानी शादी परफॉर्मेंस पर विवादों की बौछार: 10 मिलियन डॉलर फीस और असाधारण खर्चे

👤
prativad
👁 1966 व्यूज
📍 भोपाल
जस्टिन बीबर की अंबानी शादी परफॉर्मेंस पर विवादों की बौछार: 10 मिलियन डॉलर फीस और असाधारण खर्चे
11 जुलाई 2024। भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में पॉप स्टार जस्टिन बीबर के प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीबर ने शादी के संगीत समारोह में परफॉर्मेंस दिया, जिसके लिए उन्हें कथित रूप से 10 मिलियन डॉलर का भुगतान किया गया।

यह भारी-भरकम शुल्क सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, कई लोगों ने इसे अनावश्यक और अत्यधिक खर्च बताया है। भारत में गरीबी की समस्या को देखते हुए कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया है कि इतनी बड़ी रकम विदेशी कलाकार पर क्यों खर्च की गई, जबकि भारतीय कलाकारों को दरकिनार कर दिया गया।

विवाद यहीं नहीं थमा। बीबर के पहनावे को लेकर भी आलोचना हुई। उन्होंने कार्यक्रम में सफेद रिब्ड टैंक टॉप और प्लेड राल्फ लॉरेन बॉक्सर्स के ऊपर ट्रैक पैंट पहना था। कई लोगों ने इस पोशाक को "असम्मानजनक" और "अनुचित" बताया।

बता दें कि अंबानी की शादी में जस्टिन बीबर इकलौते विदेशी कलाकार नहीं थे। रिहाना, कैटी पेरी, बैकस्ट्रीट बॉयज़, डेविड गुएटा और एंड्रिया बोसेली जैसे कलाकार भी इस भव्य समारोह में परफॉर्म कर चुके हैं। खबरों के अनुसार, मुख्य विवाह समारोह में ब्रिटिश गायिका एडेल परफॉर्मेंस देंगी।

अंबानी परिवार भारत के सबसे धनी परिवारों में से एक है, मुकेश अंबानी को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में गिना जाता है। अनुमान है कि इस शादी के पूरे आयोजन में उन्हें 320 मिलियन डॉलर का खर्च आ सकता है।

शादी से जुड़ी तस्वीरें और खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कई लोग इस भव्य समारोह की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसका खूब लुत्फ उठा रहे हैं।
Tags :