🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक में चमकेंगे एमपी के निशानेबाज, स्टेट शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी रवाना

👤
prativad
👁 4482 व्यूज
📍 भोपाल
पेरिस ओलंपिक में चमकेंगे एमपी के निशानेबाज, स्टेट शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी रवाना
18 जुलाई 2024। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुरू हो रहे ओलंपिक में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के निशानेबाज इस महाकुंभ के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुछ खिलाड़ी पेरिस के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि कुछ जल्द ही रवाना होंगे।

पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक ओलंपिक का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के कई खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बिसनखेड़ी, भोपाल में खिलाड़ियों की प्रैक्टिस अंतिम चरण में है। राइफल के निशानेबाजों ने अपनी अंतिम तैयारी पूरी कर ली है।

ये खिलाड़ी पेरिस के लिए हुए रवाना
राइफल शूटर मध्यप्रदेश अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल सिंह, अंजुल मुद्गल, सिफ्ट कोर सामरा, संदीप सिंह, अर्जुन बबुता, एलवेनिल वालारिवन, रमिता रविवार को भोपाल से पेरिस के लिए रवाना हो गए। जबकि पिस्टल के निशानेबाज 20 जुलाई तक भोपाल में निरंतर अभ्यास करते रहेंगे। इसके बाद वे दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान भरेंगे। पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी के मुकाबले 27 जुलाई से 5 अगस्त तक खेले जाएंगे।

इन स्पर्धाओं की भोपाल में हुई तैयारी
भोपाल के बिसनखेड़ी में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल, पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल, पुरुष 50 मीटर राइफल थ्रीपी, 25 मीटर रेपिड राइफल मिश्रित टीम, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम, महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम, महिला 50 मीटर राइफल थ्रीपी और महिलाओं की 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीमें अभ्यास कर रही थीं। जिनका चयन हो गया, वे पेरिस के लिए रवाना हो गए हैं।
Tags :