🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?
🗺️ खेल ● BREAKING

भारत की बादशाहत बरकरार, फाइनल में ईरान को दी मात

👤
Digital Desk
👁 25006 व्यूज
📍 नई दिल्ली
भारत की बादशाहत बरकरार, फाइनल में ईरान को दी मात
भारत ने जोरदार वापसी करते हुए शनिवार को वकबड्डी विश्व कप 2016 के फाइनल में ईरान को 38-29 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व खिताब जीता।



लंबे समय से इस खेल में दबदबा बनाने वाले भारत का यह लगातार तीसरा विश्व कप खिताब है।पिछले दो विश्व कप फाइनल और एशियाई खेलों के फाइनल में ईरान को ही भारत के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी।भारत की ओर से अजय ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 अंक जुटाए।



ईरान ने भारत को कड़ी टक्कर दी और पहले हाफ के बाद टीम 18-13 से आगे चल रही थी। ठाकुर ने हालांकि दूसरे हाफ में मैच का पासा पलट दिया और मेजबान टीम की जीत सुनिश्चित की।



ईरान ने 28वें मिनट में स्कोर 20-17 किया लेकिन अजय ठाकुर ने 29वें मिनट में भारत को 20-20 से बराबरी दिला दी। भारत ने 30वें मिनट में अपने पहले आल आउट के साथ 24-21 की बढ़त बनाई। मैच में जब नौ मिनट का समय शेष था तब भारत 26-21 से आगे चल रहा था। नितिन तोमर ने 34वें मिनट में शानदार रेड के साथ भारत को 29-22 से आगे किया जबकि ईरान के सिर्फ दो खिलाड़ी बचे थे। ठाकुर ने हालांकि 37वें मिनट में मैच भारत के पक्ष में कर दिया जब उन्होंने दो अंक के साथ भारत को दूसरे आल आउट के साथ 34-24 की अजेय बढ़त दिलाई जिसके बाद भारत ने आसानी से मैच जीत लिया। कीनिया को टूर्नामेंट की उभरती हुई टीम चुना गया। जैंग कुन ली को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बांग्लादेश के एसएमए मानन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ रैफरी चुना गया।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइनल में ईरान को हराकर लगातार तीसरी बार कबड्डी विश्व कप जीतने के लिए शनिवार को भारतीय टीम को बधाई दी। भारत ने ईरान को 38-29 से हराकर खिताब जीता। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "कबड्डी विश्व कप जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई। टीम ने शानदार कौशल, जज्बा और प्रतिबद्धता दिखाई। शानदार।" खेल मंत्री विजय गोयल ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, "और हमारे शेरों ने कर दिखाया। विजेता। टीम को बधाई।" भारतीय क्रिकेटरों वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, धवल कुलकर्णी, वीवीएस लक्ष्मण के अलावा मुक्केबाज विजेंदर सिंह और अभिनेता शाहरूख खान ने भी टीम को बधाई दी।
Tags :