🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का उद्घाटन, एमपी में स्थापित होंगी 67 नई इकाइयां

👤
prativad
👁 841 व्यूज
📍 भोपाल
जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का उद्घाटन, एमपी में स्थापित होंगी 67 नई इकाइयां
20 जुलाई 2024। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअली 67 नई इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया, जिससे प्रदेश में लगभग 4500 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।



शनिवार को जबलपुर में आयोजित इस रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश के बाहर से आए सैकड़ों उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का स्थान सुभाष चंद्र बोस कलचर एवं इनफॉरमेशन सेंटर था, जहां देश-विदेश से निवेशक पहुंचे थे। विभिन्न राज्यों से भी निवेशक शामिल हुए। कुल 3500 निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और कार्यक्रम में लगभग 1000 लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान 29 इकाइयों का वर्चुअल लोकार्पण और 38 इकाइयों का वर्चुअल भूमिपूजन किया।

कॉन्क्लेव में उद्योग और व्यापार की संभावनाओं पर विशेष प्रेजेंटेशन दिए गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह और एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। शुरुआत में मध्य प्रदेश के उद्योग और व्यापार की संभावनाओं से जुड़ी ऑडियो विजुअल प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई। इसके बाद विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं और निवेश की संभावनाओं पर प्रेजेंटेशन दिए। इसमें मध्य प्रदेश सरकार की नई खनिज नीति, नई इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी नीति और नई उद्योग नीति की जानकारियां दी गईं।

पर्यटन विभाग ने भी निवेशकों को लुभाने के लिए अपना प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें मध्यप्रदेश के पर्यटन के बढ़ते स्तर और प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप से विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने निवेशकों को इस क्षेत्र में निवेश करने की सलाह दी।
Tags :