🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

डाटा खपत में रिलायंस जियो बना दुनिया का नंबर वन नेटवर्क, चीनी कंपनियों से आगे निकला

👤
prativad
👁 898 व्यूज
📍 भोपाल
डाटा खपत में रिलायंस जियो बना दुनिया का नंबर वन नेटवर्क, चीनी कंपनियों से आगे निकला
डाटा खपत जून तिमाही में 4400 करोड़ जीबी से अधिक रहा
करीब 33 फीसदी से ज्यादा बढ़ी डाटा की खपत
हर ग्राहक औसतन 1 जीबी प्रति दिन कर रहा इस्तेमाल

22 जुलाई 2024। चीनी कंपनियों को पीछे धकेल कर रिलायंस जियो दुनिया भर में डाटा खपत के मामले में नंबर वन कंपनी बन गई है। कंपनी के जून तिमाही के नतीजों में इस बात का खुलासा हुआ कि जियो नेटवर्क पर डाटा खपत तिमाही में 44 एक्साबाइट यानी 4400 करोड़ जीबी से आगे निकल गई है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 33 फीसदी का उछाल है। देश में पहली बार किसी टेलीकॉम नेटवर्क पर ग्राहक औसतन प्रति दिन 1 जीबी से कुछ अधिक का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जियो 5जी नेटवर्क से जुड़े करीब 13 करोड़ ग्राहक बड़ी तादाद में डाटा का उपयोग करते हैं। अभी जियो के 5जी नेटवर्क पर बिना शुल्क अनलिमिटेड डाटा उपल्ब्ध है। 5जी ग्राहकों की यह संख्या कितनी बड़ी है, इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर चीन को छोड़ दें तो यह नंबर दुनिया में सबसे बड़ा है। बताते चलें कि जियो के करीब 49 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें से 4 करोड़ के आस-पास पिछले साल भर में जियो नेटवर्क से जुड़े हैं।

तिमाही नतीजों पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा, "गुणवत्तापूर्ण उच्च कवरेज़ वाला, किफायती इंटरनेट डिजिटल इंडिया की रीढ़ है और जियो को इसमें योगदान देने पर गर्व है। हमारे नए प्रीपेड प्लान्स, 5G और AI के क्षेत्र में इनोवेशन और सतत विकास को को बढ़ावा देंगे। 'कस्टमर फर्स्ट' दृष्टिकोण के साथ, अपने बेहतर नेटवर्क और नए सेवा प्रस्तावों के दम पर जियो अपनी मार्केट लीडरशिप को और मजबूत करेगा।"

फिक्स्ड वायरलेस के मामले में भी जियो ने झंडे गाड़ दिये हैं। 10 लाख से अधिक घरों व परिसरों को एयरफाइबर से सबसे तेजी से जोड़ने वाली जियो पहली कंपनी बन गई है। डाटा खपत के साथ जियो के ग्राहक मोबाइल पर बातें भी खूब कर रहे हैं। कंपनी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग तिमाही में 1.42 ट्रिलियन मिनट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई जो 6?फीसदी?अधिक?है।
Tags :