🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पोर्न स्टार का खुलासा, ट्रंप ने रात बिताने के लिए मोटी रकम का किया था ऑफर

👤
Digital Desk
👁 19291 व्यूज
📍 वाशिंगटन
पोर्न स्टार का खुलासा, ट्रंप ने रात बिताने के लिए मोटी रकम का किया था ऑफर
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवार एक दूसरे पर खुलकर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन अभी हाल ही में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिक उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक पोर्न स्टार जेसिका ड्रेक ने आरोप लगाया है। बता दें कि इस सेक्स वीडियो बनाने वाली महिला ने ट्रंप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि मुझे होटल में ट्रंप के कमरे में आने के लिए 10,000 डॉलर देने का ऑफर किया गया था।



आपको बता दें कि लॉस एंजलिस में शनिवार दोपहर को 42 वर्षीय जेसिका ने मीडिया को बताया कि वह साल 2006 में पहली बार डोनाल्ड ट्रंप से मिली थीं। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने मुझे रात बिताने को कहा और मेरे मना करने पर उन्होंने इसके लिए मुझे 10 हजार डॉलर भी ऑफर किया था। ड्रेक ने बताया कि इससे पहले मैं अपनी कुछ महिला दोस्तों के साथ ट्रंप के पेंटहाउस सुइट गई थी। वहां ट्रंप ने सभी को जबरन किस किया और सहमति के बिना गले लगाया।



बता दें कि पोर्न स्टार ने अपने आरोप में यह भी कहा है कि बाद में एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रंप की ओर से फोन किया और फिर से कमरे में आने को कहा। मगर इस बार ड्रेक को अकेले बुलाया गया था। इस बात पर ड्रेक ने इन्कार कर दिया था। ट्रंप के प्रचार अभियान दल ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह कहानी पूरी तरह 'झूठी' है। रिपब्लिकन उम्मीदवार के प्रचार अभियान दल का कहना है कि न तो ट्रंप इस महिला को जानते हैं और न ही उसे जानने में उनकी पहले कभी दिलचस्पी रही है।

Tags :