🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

भारत में आया गूगल पिक्सल फोन

👤
Digital Desk
👁 24221 व्यूज
📍 नई दिल्ली
भारत में आया गूगल पिक्सल फोन
स्मार्टफोन के दीवानों के लिए खुशखबरी है। Google के नए स्मार्टफोन्स Pixel और Pixel XL आज से भारतीय मार्केट में उपलब्ध होंगे। जानकारों के अनुसार गूगल के ये फोन iphone 7 और Samsung note7 को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। एप्पल और सैमसंग की तरह अब गूगल भी भारत में अपने स्मार्टफोन की बिक्री सीधे रिटेल स्टोर्स के जरिए करेगी। इस वक्त भारत में इसके तीन मॉडल बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। Flipkart पर 32 जीबी स्टोरेज के साथ पिक्सल 57000 रुपये, 128 जीबी के साथ पिक्सल 66000 और 128 जीबी के साथ Pixel XL 76000 रुपये में उपलब्ध है।



Flipkart के अलावा भारत में ये pixel phone रिलायंस डिजीटल, क्रोमा, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स, विजय सेल्स, ईजोन, संगीथा, हॉटस्पॉट मोबाइल्स और पूरवीका मोबाइल वर्ल्ड से खरीदे जा सकते हैं। यह फोन ब्लैक, सिल्वर और ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। यह पांच इंच और साढ़े पांच इंच आकार का होगा। कंपनी को उम्मीद है कि पिक्सल फोन गूगल सॉफ्टवेयर की खासियत की वजह से जल्द बाजार पर अपनी पकड़ बना लेगा।



पढ़िए google pixel phone की 10 खूबियां



गूगल पिक्सल फोन की बैट्री इतनी ताकतवर है कि सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 7 घंटे तक चल सकती है।

पिक्सल में 12.3 मेगापिक्सल का कैमरा है. कंपनी का दावा है कि 2.0 फोकललैंथ का यह कैमरा कम रोशनी में शानदार तस्वीरें ले सकता है. लेंस ब्लर का फीचर भी है।



यह फोन एंड्रॉयड 7.1 नौगट ओएस पर चलेगा और अपडेट भी अपने आप हो जाएगा। गूगल डुओ भी पहले से ही फोन में इंस्टॉल मिलेगा।

पिक्सल के दोनों मॉडल्स में 1.6 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर लगा हुआ है। गूगल पिक्सल के दोनों मॉडल्स आईफोन 7 की तरह सिंगल सिम फोन हैं।



पिक्सल फोन के दो साइज हैं। 5 इंच और साढ़े पांच इंच। सिल्वर और ब्लैक के अलावा ब्लू भी एक रंग है, जो अनोखा है। हालांकि ब्लू कलर अभी भारत में उपलब्ध नहीं है।



गूगल ने खास हार्डवेयर 3-डी हेडसेट यानी वर्चुअल रिएलिटी किट लॉन्च किया है। स्मार्टफोन से वर्चुअल रिएलिटी यानी वीआर व्यू के लिए यह हेडसेट लगाया जा सकता है।



Pixel में 5 इंच का डिस्प्ले और 1,920x1,080 का रेजोल्यूशन होगा वहीं Pixel XL में 5.5 इंच का डिस्प्ले और 2,560x1,440 का रेजोल्यूशन होगा।



गूगल अपने कस्टमर्स को इस फोन के साथ अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज दे रहा है. इसके लिए आपको अपनी फाइल या नी वीडियो को कंप्रेस करने की जरुरत नहीं होगी।



पिक्सल नाम से पहले भी कंपनी हार्डवेयर बनाती रही है। लेकिन पहले इसके नेक्सस फोन का हार्डवेयर दूसरी कंपनियां बनाती थीं. पहली बार गूगल ने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों खुद बनाए हैं।

स्मार्टफोन में 4GB रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है।
Tags :