🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में 1500 डमरू वादकों ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड कायम

👤
prativad
👁 1494 व्यूज
📍 भोपाल
उज्जैन में 1500 डमरू वादकों ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड कायम
5 अगस्त 2024। सावन मास के तीसरे सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में एक ऐतिहासिक घटना घटी। आज सुबह, भगवान महाकाल की शाही सवारी से पहले, शहर के शक्ति पथ पर 1500 से अधिक डमरू वादकों ने एक साथ डमरू बजाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने इस कार्यक्रम की निगरानी की और इस उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी।






इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य भगवान महाकाल के प्रति भक्तों के अगाध श्रद्धा और भक्ति को प्रदर्शित करना था। डमरू वादकों ने भस्म आरती की मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुन पर 10 मिनट तक लगातार डमरू बजाया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं के चेहरे आस्था से ओत-प्रोत नजर आए।

यह विश्व रिकॉर्ड उज्जैन शहर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा और यह शहर अब विश्व मानचित्र पर और अधिक मजबूती से अपनी पहचान बनाएगा।



Tags :