🔴 TRENDING NOW!
कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं

पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमला, 60 कैडेट की मौत

👤
Digital Desk
👁 19050 व्यूज
📍 कराची
पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमला, 60 कैडेट की मौत
25 अक्टूबर 2016, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। हमले में ट्रेनिंग ले रहे करीब 60 कैडेट की मौत हो गई है जबकि 118 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक हमले में तीन आतंकी भी मारे गए हैं। बताया जा रहा है आतंकियों से बीती रात करीब 11 बजे ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया।



पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कड़े शब्दों में हमले की निंदा की है। वहीं, बलूचिस्तान प्रांत के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने बताया है कि 118 लोग हमले में घायल हुए हैं। हमले के बाद सभी हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री की तरफ से इमरजेंसी लागू कर दी गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सुरक्षा बलों के दस्ते पहुंच रहे हैं।



पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल शेर अफगन के मुताबिक 11 बजकर 10 मिनट पर हमले की इत्तला मिली। बिल्डिंग में एक ही एंट्री प्वॉइंट था इसलिए ऑपरेशन को बड़े ही सर्तकता के साथ करने की आवश्यकता थी। सैनिकों के बिल्डिंग में इंट्री की कोशिश पर दहशतगर्दों ने फायर किया पर जवाबी फायरिंग की गई। एक दशहतगर्द ने पहले ही खुद को उड़ा लिया, दूसरे को सेना ने गिराया। बाद में तीसरे ने भी खुद को उड़ा लिया। दहशतगर्दों का ताल्लुक लश्कर-ए-जंगी से है, ये सभी अफगानिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे। इस ऑपरेशन में 3 घंटे लगे।



इससे पहले एक चश्मदीद ने बताया कि आतंकी पुलिस की वर्दी में ट्रेनिंग सेंटर में दाखिल हुए और फिर उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कई बम धमाके भी किए। हर तरफ धुएं का गुबार देखा गया। लोगों इधर-उधर भाग रहे थे।



यह भी बताया जा रहा है कि आतंकियों ने ढाई सौ जवानों को बंधक बनाया था, जिन्हें बाद में रेस्क्यू कर लिया गया। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंटर में 500 के करीब कैडिड्स ट्रेनिंग ले रहे थे। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-जांगवी नाम के संगठन से हैं।
Tags :