🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

एयरटेल ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 29 लाख से अधिक अतिरिक्त नए घरों तक अपनी वाई-फाई सेवा का विस्तार किया

👤
prativad
👁 1165 व्यूज
📍 भोपाल
एयरटेल ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 29 लाख से अधिक अतिरिक्त नए घरों तक अपनी वाई-फाई सेवा का विस्तार किया
इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रायपुर, बिलासपुर सहित 239 शहरों में वाई-फाई सेवा का विस्तार
ज़ी एमपी-छत्तीसगढ़, आजतक, आदि प्रमुख हिंदी और अंग्रेजी ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी चैनलों की पूरी श्रृंखला प्रदान करता है

भारत की अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक भारती एयरटेल (?एयरटेल?) ने आज घोषणा की है कि उसने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 29 लाख से अधिक अतिरिक्त नए घरों तक अपनी वाई-फाई सेवा का विस्तार किया है।

एयरटेल वाई-फाई के साथ, ग्राहक को न केवल विश्वसनीय हाई स्पीड की वायरलेस इंटरनेट सेवा मिलती है, बल्कि असीमित स्ट्रीमिंग, 20 से अधिक ओटीटी सेवाओं और 350 से अधिक टीवी चैनलों सहित कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करके या 8130181301 पर कॉल कर एयरटेल वाई-फाई बुक करने का ऑर्डर दे सकते हैं।

भारती एयरटेल के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सीईओ, रीतेश अग्रवाल ने कहा, ?मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एयरटेल वाई-फाई अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने में पहुंच गया है। एयरटेल वाई-फाई के साथ, ग्राहक 20 से अधिक ओटीटी, 350 से अधिक टेलीविजन चैनलों और एक विश्वसनीय हाई स्पीड वाली वायरलेस वाई-फाई सेवा से मनोरंजन के विस्तृत विकल्पों का लाभ किफायती टैरिफ रु 699 प्रति माह पर उठा सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ग्राहक इसका अधिकतम लाभ उठाएंगे और अनंत मनोरंजन का आनंद लेंगे।?

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ग्राहक डिज़्नी+हॉटस्टार, अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स जैसे लोकप्रिय हिंदी और अंग्रेजी ओटीटी प्लेटफार्मों और इंडिया टीवी, एबीपी न्यूज, न्यूज18, ज़ी न्यूज, टीवी9 भारतवर्ष, 9एक्सएम, वाईआरएफ म्यूजिक जैसे प्रमुख टीवी चैनलों का असीमित आनंद ले सकते हैं|
Tags :