🔴 TRENDING NOW!
कंगना रनौत ने Gen Z को 'जेनरेशन गटर' कहने के बाद खुद को बताया Gen Alpha, बोलीं: सीधे मुद्दे की बात करो 'स्पिरिट' विवाद में नया दावा: दीपिका पादुकोण को पूरी कहानी कभी सुनाई ही नहीं गई? 44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी सीएम डॉ. मोहन का मास्टर स्ट्रोक, फिर शुरू होगी कैलारस शुगर मिल, जानें कब खुलेंगे टेंडर? "सजग मन ही सफलता की कुंजी है", स्वामी मित्रानंद सरस्वती ने आरएनटीयू में छात्रों से किया संवाद, बताए मेडिटेशन के फायदे क्या AI डॉक्टरों से बेहतर इलाज कर पाएगा? नई मेडिकल बहस ने बढ़ाई चिंता क्या AI इंसानों के कंट्रोल से बाहर हो रहा है? OpenAI ने ट्रेनिंग की रफ्तार घटाई कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ अपनी सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया

गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता एवं समाजसेवा सम्मान समारोह 6 नवंबर को

👤
Digital Desk
👁 19827 व्यूज
📍 Bhopal
गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता एवं समाजसेवा सम्मान समारोह 6 नवंबर को
सितम्बर 25, 2016। अमर शहीद पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि के अवसर पर गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता शोध एवं प्रशिक्षण संस्था द्वारा ग्यारह 'गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता एवं समाजसेवा' राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 6 नवंबर को प्रात: ग्याारह बजे राज्य संग्रहालय श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित किया गया है।



गणेश शंकर विद्यार्थी जनसंपर्क सम्मान गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता शोध संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश हयारण एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि इस बार शासकीय संस्थाओं में कार्य करने वाले जनसंपर्क अधिकारियों में से गणेश शंकर विद्यार्थी जनसंपर्क सम्मान से सम्मानित किया जयेगा। इस वर्ष यह सम्मान जनंसपर्क संचालनालय मध्यप्रदेश में पदेन संयुक्त संचालक पद पर पदस्थ मनोज खरे को प्रदान किया जायेगा।



राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण में वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर विक्रम सिंह,पुष्पराज पुरोहित (आचरण) अमित जैन (वरिष्ठ पत्रकार) गणेश साकल्ले (दैनिक भास्कर) शरद द्विवेदी (बंसल न्यूज) आरिफ मिर्जा (प्रदेश टुडे), नीरज गौर (दैनिक जागरण) महेश सोनी (स्वदेश), श्रीमती नीरजा देवी (दैनिक निर्झर भारत) एवं रामस्वरूप गट्टानी (साप्ताहिक विचार शिल्पी) को सम्मानित किया जायेगा।



राज्य स्तरीय सम्मान अलंकरण गणेश शंकर विद्यार्थी राज्य स्तरीय सम्मान अलंकरण से श्रीमती कांता राय (मासिक सत्य की मशाल) हीरानंद गनवानी (मासिक मूनलाइट टाइम्स) डॉ. निशा श्रीवास्तव (दैनिक सृष्टि चिंतन), नौशाद कुरैशी (सा. सप्तग्रह) अनिल पुरोहित (हिन्द न्यूज सर्विस) नरेश कुमार वाधवानी (सा. सिंधु प्रभात) सुरेन्द्र श्रीवास्तव (जे.के.न्यूज) को सम्मानित किया जायेगा।

राजनारायण मिश्रा (रीवा) रीतेश मिश्रा (डिंडोरी),सुनीत ताम्रकार (सागर) सुनील कुमार वर्मा (शाजापुर) एवं मनोज जैन (अशोक नगर) को राज्य स्तरीय सम्मान से अलंकृत किया जायेगा।



सामाजसेवी अलंकरण अमर शहीद पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी समाजसेवा सम्मान अलंकरण से प्रमुख समाजसेवी रामबाबू शर्मा, आनंद सबधाणी, सत्य नारायण पैगवार,अशोक निर्मल,श्रीमती नीलम विजयवर्गीय एवं

सुश्री स्नेह उपाध्याय को सम्मानित किया जायेगा।



अतिथिगण

कार्यक्रम संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि सम्मान अलंकरण समारोह में लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोसियेशन (रुढ्ढक्क्र) दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह, प्रो.फौजिया अर्शी फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मुंबई, श्री अनुपम राजन आयुक्त जनसंपर्क मध्यप्रदेश, श्री विजय वाते आईपीएस, श्रीसुरेश गुप्ता अपर संचालक जनसंपर्क संचालनालय मध्यप्रदेश, श्री रमेश शर्मा उपाध्यक्ष राष्ट्रीय एकता परिषद, श्री पुष्पेन्द्र पाल सिंह अध्यक्ष पब्लिक रिलेशन सोसायटी आफ इंडिया (क्कक्रस्ढ्ढ) श्री मुकेश टंडन अध्यक्ष नगर पालिका विदिशा को आमंत्रित किया गया है।



सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस अवसर पर सुश्री वैशाली गुप्ता के निर्देशन में अध्र्य कला समिति के कलाकार 'रानी झांसी' के नृत्य बैले की प्रस्तुति करेंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार विमल भंडारी 'सुरताल' रहेंगे।
Tags :