🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मुख्यमंत्री का वादा: निवेशकों को राज्य सरकार से मिलेगी पूर्ण सुविधाएं

👤
prativad
👁 1714 व्यूज
📍 ग्वालियर
मुख्यमंत्री का वादा: निवेशकों को राज्य सरकार से मिलेगी पूर्ण सुविधाएं
28 अगस्त 2024 - रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए राज्य में निवेश को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाएं और आधारभूत ढांचा प्रदान करेगी, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के सुझावों के आधार पर नीतियों में भी आवश्यक परिवर्तन किए जा सकते हैं।

डॉ. यादव ने राज्य सरकार की प्राथमिकता पर जोर देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार सृजन के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। इस दिशा में सरकार द्वारा विभिन्न संभागों में कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे हर युवा को रोजगार का अवसर मिल सके।

कॉन्क्लेव में 18 से अधिक उद्योगपतियों ने लगभग 5000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इसमें ग्वालियर-मुरैना क्षेत्र में 3000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश शामिल हैं। उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रस्तावित निवेश की जानकारी दी।
Tags :