🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

बुंदेलखंड क्षेत्र में बढ़ेगी समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

👤
prativad
👁 1061 व्यूज
📍 भोपाल
बुंदेलखंड क्षेत्र में बढ़ेगी समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
31 अगस्त 2024: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि आगामी 27 सितंबर को सागर में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह कॉन्क्लेव सिर्फ एक जिले या संभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे निकटवर्ती क्षेत्रों का भी विकास होगा, जिससे क्षेत्र में समृद्धि के नए आयाम स्थापित होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय संग्रहालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बुंदेली समागम-2024 को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड की वीरता और गौरवशाली इतिहास की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में अभिनेता मुकेश तिवारी ने बॉलीवुड संवाद प्रस्तुत किए, सुमित ओरछा ने बुंदेली महिमा संवाद का प्रदर्शन किया, और बुंदेलखंड के लोक गायक चंद्रभान वासुदेव ने अपने गायन से सबका मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने चंद्रभान वासुदेव को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस दिखाया और अपने प्राणों का बलिदान देकर अमर हो गईं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के योद्धाओं ने हर युग में पराक्रम के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। बुंदेलखंड की गौरवशाली विरासत, बुंदेली भाषा की मिठास, और सांस्कृतिक परंपराएं देश-विदेश में अपनी पहचान बना रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार बुंदेलखंड के विकास और सम्मान को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

रीजनल कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रतिनिधियों का आगमन, आईटी और टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सागर में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में देश-विदेश के विभिन्न उद्योग विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने इसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व का आयोजन बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आईटी और टेक्सटाइल सेक्टर में युवाओं और महिलाओं के रोजगार के लिए विशेष प्रोत्साहन नीति लागू की गई है, जिससे राज्य में इन सेक्टरों में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हो सकेगी। राज्य सरकार इन इकाइयों के संचालन और विस्तार में पूर्ण सहयोग करेगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य, खनिज, और पर्यटन क्षेत्र में भी नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की योजना है।

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, भोपाल की महापौर मालती राय, नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व मंत्री मुकेश नायक, अभिनेत्री पूजा सिंह (रिंकी), और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सचिन चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
Tags :