🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मुंबई-इंदौर के बीच 309 किलोमीटर नई रेलवे लाइन की मंजूरी दी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

👤
prativad
👁 1766 व्यूज
📍 भोपाल
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मुंबई-इंदौर के बीच 309 किलोमीटर नई रेलवे लाइन की मंजूरी दी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मुंबई और इंदौर के बीच 309 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन की योजना को मंजूरी दी है। यह नई रेल परियोजना महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के उन जिलों को जोड़ेगी, जो अब तक रेल मार्ग से नहीं जुड़े थे। इसमें महाराष्ट्र के 2 और मध्यप्रदेश के 4 जिले शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मंजूरी के लिए का आभार व्यक्त किया है।

2 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 18,036 करोड़ रुपये की लागत वाली इस नई रेलवे लाइन को मंजूरी दी। यह रेल लाइन इंदौर और मनमाड़ को जोड़ते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह परियोजना पीएम-गति शक्ति मास्टर प्लान का हिस्सा है, जो एकीकृत योजना के जरिए लोगों और वस्तुओं के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

इस परियोजना के तहत 30 नए स्टेशन बनेंगे और 1,000 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले को बेहतर संपर्क मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उज्जैन और इंदौर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

नई रेलवे लाइन पीथमपुर ऑटो क्लस्टर और कृषि उत्पादक जिलों को भी सीधे जोड़ने में मदद करेगी। इससे देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में माल का वितरण आसान होगा। यह मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, लौह अयस्क, इस्पात, और सीमेंट जैसे सामान की ढुलाई के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।

इस परियोजना से पर्यावरण पर सकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि इससे देश की रसद लागत कम होगी, तेल आयात घटेगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जो पांच करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।
Tags :