🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

गोबर से बनाए गए पेन्ट को मिले मान्यता

👤
prativad
👁 1207 व्यूज
📍 भोपाल
गोबर से बनाए गए पेन्ट को मिले मान्यता
15 सितम्बर 2024। पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा है कि गोबर से बनाए गए पेन्ट को मान्यता देकर उसके विपणन में सहयोग किया जाए, जिससे गौशालाएं आय अर्जित कर सकें। पशुओं के उपचार के लिए 50 हजार पशुओं पर एक मोबाइल यूनिट हो और पशु चिकित्सालय एवं ओषधालयों का सुद्रणीकरण किया जाए। इस माह से प्रारंभ होने वाली 21वीं पशु संगणना के लिए कर्मचारियों को टैबलेट भी प्रदाय किए जाए।

पशुपालन मंत्री पटेल भुवनेश्वर, उड़ीसा में देश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्रियों की बैठक में सुझाव रखे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने की। मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम द्वारा संचालित सेंट्रल सीमन स्टेशन को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। संस्था की ओर से ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रबंध संचालक डॉ. राजू रावत एवं प्रभारी डॉक्टर दीपाली देशपांडे ने प्राप्त किया।

बैठक में सभी राज्यों के पशुपालन मंत्रियों द्वारा उनके राज्यों में चलाई जा रही योजनाओं तथा विभागीय कार्यों में भारत सरकार की अपेक्षाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने कहां के डेयरी सेक्टर असंगठित है, इसे सहकारी समितियां के माध्यम से विकसित करें। इस संबंध में राज्यों को जागृत होना होगा तथा गंभीरता से सोचना होगा, जिससे दूध उत्पादन को बढ़ाया जा सके। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्यों को नस्ल सुधार के साथ पशुओं को बीमारी से मुक्त करना होगा।

भारत सरकार की पशुपालन, डेयरी सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से पशुपालन के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत की पशुपालन में विश्व स्तर पर अच्छी रैंकिंग है। बैठक में 15 राज्यों के पशुपालन मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव, संचालक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित हुए।
Tags :