🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मध्यप्रदेश में निवेश के असीम अवसर, इन्वेस्टर समिट से प्रदेश को मिल रहा है बड़ा लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

👤
prativad
👁 1308 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश में निवेश के असीम अवसर, इन्वेस्टर समिट से प्रदेश को मिल रहा है बड़ा लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
बैंगलौर, मुम्बई, कोयम्बटूर के साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर हुई समिट के आए हैं सकारात्मक परिणाम

20 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नये आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय स्तर पर इन्वेस्टर समिट का आयोजन निरंतर हो रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम प्रदेश को मिल रहा है। इन समिट के माध्यम से देश-विदेश के उद्योगपति और निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश कर रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।



मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक बैंगलुरु, मुंबई और कोयम्बटूर में आयोजित इन्वेस्टर समिट ने प्रदेश के औद्योगिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन समिट में उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधा संवाद हुआ है, जिससे उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में सहायता मिली है। साथ ही, राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर औद्योगिक गतिविधियों को और प्रोत्साहन दिया गया है।

कोलकाता में होने वाली आगामी इन्वेस्टर समिट के लिए रवाना होने से पहले डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में असीमित निवेश के अवसर उपलब्ध हैं और राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को सागर में भी एक महत्वपूर्ण इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है, जो स्थानीय औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी। सागर क्षेत्र, जो पहले बीड़ी और अगरबत्ती उद्योग के लिए प्रसिद्ध था, अब खनिज क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण लगातार हो रहा है, जिससे राज्य में औद्योगिकीकरण को और गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तारीकरण और विविधीकरण के लिए प्रदेश में पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। राज्य सरकार शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, खनन और वनीकरण सहित सभी क्षेत्रों में सकारात्मक वातावरण निर्माण कर रही है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है और वे मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सक्रिय उद्योगपतियों को भी आश्वस्त किया कि उनके व्यवसाय के विस्तारीकरण और विविधिकरण के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी, जिससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होता रहेगा।
Tags :