🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मध्य प्रदेश सरकार ने पैरालंपिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित, एक करोड़ रुपये और नौकरी का ऐलान

👤
prativad
👁 1919 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार ने पैरालंपिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित, एक करोड़ रुपये और नौकरी का ऐलान
24 सितंबर, 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पैरालंपिक खिलाड़ियों प्राची यादव, पूजा झा और कपिल परमार को सम्मानित किया। सरकार ने इन खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से देश का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश सरकार सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं प्रदान करेगी।"

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, "पैरालंपिक खिलाड़ी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।"
Tags :