🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

देश में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है!

👤
prativad
👁 1757 व्यूज
📍 भोपाल
देश में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है!
28 सितंबर 2024। भारत में इस साल बहुत ज्यादा ठंड पड़ेगी। ऐसा भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है। बारिश के बाद अब बारी है सर्दी की। IMD का कहना है कि इस बार की सर्दी बहुत तेज होगी और लंबे समय तक रहेगी।

क्यों इतनी ज्यादा ठंड?
इसका कारण है 'ला नीना'। यह एक प्राकृतिक घटना है जिसकी वजह से समुद्र का पानी ठंडा हो जाता है। जब ऐसा होता है तो बारिश ज्यादा होती है और सर्दी भी बहुत पड़ती है। पिछले साल तो ठंड कम पड़ी थी, लेकिन इस साल ला नीना की वजह से बहुत ज्यादा ठंड पड़ेगी।

मध्य प्रदेश में भी होगी कड़ाके की ठंड
मध्य प्रदेश में भी इस साल बहुत ठंड पड़ेगी। यहां तापमान बहुत कम हो जाएगा।

किसानों और आम लोगों के लिए सावधानी
किसानों को: अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए खास ध्यान रखना होगा। उन्हें अनाज को सुरक्षित रखने के लिए अच्छे इंतजाम करने चाहिए।
आम लोगों को: गर्म कपड़े पहनने चाहिए और घरों को गर्म रखने के लिए हीटर आदि का इस्तेमाल करना चाहिए।

ला नीना पर आईएमडी की नजर
आईएमडी के मुताबिक ला नीना के प्रभाव पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. मौसम विभाग ने कहा है, "ठंड को लेकर जारी किया गया पूर्वानुमान डेटा एनालिसिस पर आधारित है, जिसमें समुद्र के तापमान, हवा के पैटर्न और पुराने पैटर्न शामिल हैं. आईएमडी लगातार ठंड को लेकर अपडेट और सलाह जारी करता रहेगा."

IMD की चेतावनी
IMD ने सभी को सावधान रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि इस साल सर्दी बहुत ज्यादा पड़ेगी और इसका असर खेती पर भी पड़ेगा।"
Tags :