🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

रयपुरा की नारी शक्ति: तालाब से आत्मनिर्भरता की मिसाल, पीएम मोदी के 'मन की बात' में चर्चा

👤
prativad
👁 3309 व्यूज
📍 भोपाल
रयपुरा की नारी शक्ति: तालाब से आत्मनिर्भरता की मिसाल, पीएम मोदी के 'मन की बात' में चर्चा
29 सितंबर 2024। डिंडौरी जिले के रयपुरा गांव की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। तालाब के बेहतर उपयोग से आजीविका का साधन बनाने वाली इन महिलाओं का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में किया।

प्रधानमंत्री ने रयपुरा की महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा, "कहीं नारी शक्ति जल शक्ति को बढ़ाती है तो कहीं जल शक्ति भी नारी शक्ति को मजबूत करती है।" उन्होंने बताया कि कैसे महिलाओं ने मछली पालन के व्यवसाय को सफलतापूर्वक अपनाते हुए अपनी आय में वृद्धि की है।

शारदा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने तालाब से मछली उत्पादन शुरू कर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारा, बल्कि "दीदी फिश पार्लर" जैसी सफल योजनाएं भी चलाईं। इस समूह की प्रत्येक सदस्य अब प्रतिमाह 10,000 रुपये का अतिरिक्त मुनाफा कमा रही हैं। पीएम मोदी की इस सराहना ने गांव की महिलाओं के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, जिससे यह पल इनके लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
Tags :