🔴 TRENDING NOW!
नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ लॉन्च किया नया वॉटर हीटर कैंपेन गूगल के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर फिनलैंड में आपराधिक जांच, पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप भारत बनाएगा 8 नए स्टेल्थ युद्धपोत, नौसेना की ताकत बढ़ाने पर 4 अरब डॉलर खर्च प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का कल अंतिम दिन नगरीय निकाय खरीदी  अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर पलटवार: 'सरकार ने खुद लिया संज्ञान, भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा' डीपी वर्ल्ड ने जेएनपीए को एनसीआर और गुजरात से जोड़ने के लिए दो डबल-स्टैक रेल सर्विसेज की शुरुआत की एमपी टूरिज्म को ‘आउटस्टैंडिंग टूरिज्म स्टेट ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड मोहन सरकार के इस सीनियर अधिकारी ने लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिराई गाज, किया ये कमाल?

कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात, विकास कार्यों में भेदभाव न करने की मांग

👤
prativad
👁 1724 व्यूज
📍 भोपाल
कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात, विकास कार्यों में भेदभाव न करने की मांग
1 अक्टूबर 2024। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और किसानों के लिए गेहूं और धान के समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपे। साथ ही, बच्चियों और महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया।

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सभी नेता जनता द्वारा चुने गए हैं और जनता उनसे विकास की उम्मीद करती है। लेकिन उनके प्रस्तावों पर मंजूरी नहीं मिल रही, जबकि भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में 15-15 करोड़ रुपये के काम हो रहे हैं। विकास कार्यों में दलगत राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री सभी के होते हैं, इसलिए किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

सिंघार ने कहा कि प्रदेश में हर दिन बच्चियों और महिलाओं के उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे अपराधियों का डर खत्म हो गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग पर भी अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों को 2,700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं और 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर किसानों को राहत देने की भी मांग की गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस विधायकों को आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं होगी, और फसलों की क्षति का आकलन करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही, कानून-व्यवस्था में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags :