🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

मोजाम्बिक के भारतीयों की पीएम मोदी ने की तारीफ, पहचान बनाने में योगदान को सराहा..

👤
Admin
👁 18609 व्यूज
📍 1
मोजाम्बिक के भारतीयों की पीएम मोदी ने की तारीफ, पहचान बनाने में योगदान को सराहा..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मोजाम्बिक में कहा कि अफ्रीका ही वह भूमि है जिसने अप्रवासी भारतीयों की पहचान गढ़ी। अफ्रीका दौरे पर यहां आए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संक्षिप्त मुलाकात के दौरान कहा कि अफ्रीका ही वह धरती है जिसने अप्रवासी भारतीयों की पहचान गढ़नी शुरू की। देर रात 12.30 बजे पीएम साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया पहुंच गए।

उन्होंने आगे कहा कि आप सभी ने भले स्थानीय समाज और सभ्यता को अपना लिया, लेकिन इसके बावजूद आपने भारतीयपन को भी खुद में बचाए रखा है। मोजाम्बिक में भारतीय मूल के 20,000 के करीब लोग निवास करते हैं। मोदी ने कहा कि अफ्रीका ने भारत की एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान स्थापित करने में योगदान दिया है।मोदी ने कहा कि अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत की वैश्विक पहचान स्थापित करने में अपना योगदान दिया। भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए।
Tags :