🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

फाइनेंशियल मार्किट में रिलायंस का बड़ा दांव, नया जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च

👤
prativad
👁 1504 व्यूज
📍 भोपाल
फाइनेंशियल मार्किट में रिलायंस का बड़ा दांव, नया जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च
सेविंग एकाउंट, लोन, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड का वन-स्टॉप-डेस्टिनेशन
जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में करीब 15 लाख ग्राहकों ने खुलवाया बचत खाता

11 अक्टूबर, 2024। पहले से बेहतर वित्तिय सेवाएं देने के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) ने अपना पूर्णता विकसित जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च कर दिया है। जियोफाइनेंस ऐप का बीटा संस्करण करीब 4 माह पहले 30 मई, 2024 को लॉन्च किया गया था। तब से अब तक इसे 60 लाख उपभोक्ता डाउनलोड कर चुके हैं। कंपनी का दावा है कि ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर ही नया ऐप तैयार किया गया है। नया ऐप गूगल प्ले स्टोर, एप्पल ऐप स्टोर और माईजियो से डाउनलोड किया जा सकेगा।

कंपनी ने अपने फाइनेंशियल प्रोडक्ट चेन में कई नईं सर्विस जोड़ी हैं। इनमें म्यूचुअल फंड पर लोन, संपत्ति पर लोन, होम लोन और होम लोन बैलेंस ट्रांस्फर शामिल हैं। फाइनेंशियल बाजार में पैर जमाने के लिए कंपनी प्रतिस्पर्धी दरों पर लोन उपलब्ध कराएगी।

कंपनी के मुताबिक जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (जेपीबीएल) में करीब 15 लाख ग्राहक बचत खाता खुलवा चुके हैं। बैंक में बचत खाता सिर्फ 5 मिनटों में डिजिटली खोला जा सकता है। खाते के साथ डेबिट कार्ड भी मिलेगा और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की वजह से बचत खाता अधिक सुरक्षित भी होगा। इसके अतिरिक्त, यूपीआई पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और क्रेडिट कार्ड बिलों के भुगतान जैसी सर्विस भी ग्राहकों को उपलब्ध होंगी।

जियोफाइनेंस ऐप में ग्राहकों के विभिन्न बैंक खातों और उनके म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को भी लिंक किया जा सकता है। इसके अलावा, जियोफाइनेंस ऐप लाइफ इंश्योरेंस, दोपहिया और मोटर बीमा के क्षेत्र में भी कई सर्विस देता है। जेएफएसएल, अंतरराष्ट्रीय फंड ब्लैकरॉक के साथ मिलकर ग्राहकों के लिए विश्व स्तरीय, नवीन निवेश सॉल्युशन लाने की दिशा में भी काम कर रहा है।

जेएफएसएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा, "जेएफएसएल में हमारा मिशन प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर निर्बाध और सुविधाजनक वित्तीय सेवाओं तक लोगों की पहुंच बनाना है। नया जियोफाइनेंस ऐप भारत में बना है, और जल्द ही आने वाले कई नए फीचर्स के साथ, हम भारत के लोगों के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय सहयोगी बनने की दिशा में आगे?बढ़?रहे?हैं।"


https://www.prativad.com/donation.php, Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, दान करें और बदलाव लाने में हमारी मदद करें, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :