🔴 TRENDING NOW!
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ अपनी सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच सोशल मीडिया पर लड़ाई असल में किसकी सत्ता की है? सीएम डॉ. मोहन ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार सामंथा रुथ प्रभु सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की अगुवाई करेंगी भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एनवीडिया के साथ रोबोटिक्स सहयोग को तेज किया 'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन व्यवस्था होगी, स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंसेज अवार्ड्स 2026 में हासिल की बड़ी जीत

'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी

👤
prativad
👁 1629 व्यूज
📍 भोपाल
'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी
12 अक्टूबर 2024। आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर 'जिगरा' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन रिलीज़ के बाद मिली प्रतिक्रिया उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। कुछ दर्शकों ने आलिया के अभिनय की तारीफ की, लेकिन कई लोगों को फिल्म थोड़ी लंबी और उबाऊ लगी।







पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी फीकी रही। 'जिगरा' सिर्फ 4.55 करोड़ रुपये ही जुटा पाई, जो आलिया भट्ट की फिल्मों में सबसे कम ओपनिंग डे कलेक्शन में से एक है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म को शहरी क्षेत्रों में थोड़ा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में दर्शक ज्यादा उत्साहित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि दशहरा की छुट्टियों में फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन यह देखना होगा कि फिल्म लंबे समय तक दर्शकों को बांधे रख पाती है या नहीं।

'जिगरा' एक भावुक कहानी है, जिसमें आलिया भट्ट अपने भाई को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं। फिल्म में क्लासिक गाने 'फूलों का तारों का' का रीमिक्स भी शामिल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
Tags :