🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारी गोलीबारी में चार पाकिस्तानी चौकियां नष्ट : सेना

👤
Digital Desk
👁 18290 व्यूज
📍 जम्मू
भारी गोलीबारी में चार पाकिस्तानी चौकियां नष्ट : सेना
अक्टूबर 29, 2016, भारतीय सेना ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए उन्होंने एलओसी के पास केरन सेक्टर में चार पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया है. इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ जानमाल का भारी नुकसान भी हुआ है. भारतीय सेना द्वारा यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन के बाद की गई.



पिछले एक हफ्ते के दौरान पाकिस्तान की ओर से कई बार भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. शनिवार को ही पाकिस्तान की ओर से माछिल सेक्टर में की गई फायरिंग में एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया.



शुक्रवार को आतंकवादियों ने एलओसी के पास एक भारतीय सैनिक की हत्या करने के बाद उसके शव को क्षत-विक्षत कर दिया था. सेना ने कहा था कि इस बर्बर घटना का माकूल जवाब दिया जाएगा.
Tags :