🔴 TRENDING NOW!
एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ

बॉब डिलन ने कहा, नोबेल पुरस्कार ने मुझे निशब्द कर दिया

👤
Digital Desk
👁 19840 व्यूज
📍 न्यूयॉर्क
बॉब डिलन ने कहा, नोबेल पुरस्कार ने मुझे निशब्द कर दिया
अमेरिकी गीतकार, लेखक बॉब डिलन ने आखिरकार साहित्य के लिए मिला नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया है। नोबेल फाउंडेशन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, डिलन ने स्वीडिश अकादमी की स्थायी सचिव सारा डेनियस से संपर्क करके पुरस्कार स्वीकार कर लिया।



बीबीसी के मुताबिक, डिलन ने कहा कि नोबेल पुरस्कार के बारे में खबर ने मुझे नि:शब्द कर दिया। मैं सम्मान की सराहना करता हूं। फाउंडेशन के अनुसार, यह डिलन पर निर्भर करता है कि वह इस साल के आखिर में होने वाले पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेते हैं या नहीं। डिलन ने स्वीडिश अकादमी के निरंतर प्रयास के बावजूद नोबेल पर कोई टिप्पणी नहीं की थी।



स्वीडिश अकादमी के प्रशासनिक निदेशक ऑड शेडरिच ने मंगलवार को कहा था कि हमने कोशिश बंद कर दी है..हमने उनके प्रबंधक और दोस्त को सभी जरूरी सूचनाएं दे दीं..लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला है। डिलन को 13 अक्टूबर, 2016 को साहित्य का नोबेल पुरस्कार विजेता घोषित किया गया था।
Tags :