🔴 TRENDING NOW!
श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर

रायपुर : राज्योत्सव - 2024 : जैव विविधता और औषधि पौधों की मिल रही है जानकारियां

👤
prativad
👁 1939 व्यूज
📍 रायपुर
रायपुर : राज्योत्सव - 2024 : जैव विविधता और औषधि पौधों की मिल रही है जानकारियां
वन विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
रायपुर, 06 नवंबर 2024। विभाग के स्टॉल में जैव विविधता बोर्ड के द्वारा यहां आने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ राज्य के जैव विविधता से संबंधित पुस्तकों एवम् पारंपरिक वैद्य (सिहावा नगरी के) द्वारा तैयार किए गए आयुर्वेदिक दवाइयों की जानकारी दी जा रही है।

नया रायपुर स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

वन्यप्राणी प्रभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में बाघों की संख्या, वन्यजीव संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में वीडियो, मानव-वन्यप्राणी सह अस्तित्व के संबंध में प्रतिरूप तथा एक आकर्षक सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। संजीवनी स्टाल में छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के द्वारा बनाये जा रहे विभिन्न प्रकार के हर्बल एवं खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित एवं विक्रय किया जा रहा है। वन विभाग के द्वारा चलाए जा रहे इकोटूरिज्म एवं रोजगार मूलक कार्याे एवं देवगुड़ी को प्रदर्शित करने हेतु एक प्रतिरूप का निर्माण किया गया है। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के द्वारा वनों में पाए जाने के विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों एवं उनके गुण एवं उनकी कृषिकरण संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसी तरह संयुक्त वन प्रबंधन के द्वारा वनवासियों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने के लिए बनाये गए स्टाल में विभिन्न वन प्रबंधन समितियों के द्वारा बनाये गए उत्पाद जैसे सीताफल आइसक्रीम, रबड़ी, जामुन जूस, विष्णुभोग चावल इत्यादि को प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपलब्ध कराया गया है।
Tags :