🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा होगी मजबूत: हर थाने में साइबर डेस्क और राज्यस्तरीय कॉल सेंटर की स्थापना होगी

👤
prativad
👁 1774 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा होगी मजबूत: हर थाने में साइबर डेस्क और राज्यस्तरीय कॉल सेंटर की स्थापना होगी
6 नवंबर 2024। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है, साथ ही पुलिस को 'फ्यूचर रेडी' बनने की जरूरत पर जोर दिया है। गृह विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य के हर थाने में साइबर डेस्क, हर जिले में साइबर थाना और एक राज्यस्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को सूचना प्रौद्योगिकी के अद्यतन उपकरणों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की भी आवश्यकता बताई। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की निगरानी और उन पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक संभाग में एफएसएल लैब स्थापित की जाएगी और नए क्रिमिनल कोड के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को आधुनिक उपकरण जैसे पेन ड्राइव और टैबलेट प्रदान किए जाएंगे, जिससे जांच और चालान प्रक्रिया तेज हो सके।

वन्यजीव सुरक्षा और महिला अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ पुलिस बल को आवश्यकतानुसार भर्ती करने और उनकी समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि नक्सली गतिविधियों को मार्च 2026 तक पूरी तरह समाप्त करने के लिए गहन अभियान चलाया जाएगा।

Tags :