🔴 TRENDING NOW!
BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल

मुकेश अंबानी ने जमाई धाक, दुनिया के 100 ताकतवर उद्योगपतियों की फॉर्च्यून लिस्ट में इकलौते भारतीय

👤
prativad
👁 1421 व्यूज
📍 भोपाल
मुकेश अंबानी ने जमाई धाक, दुनिया के 100 ताकतवर उद्योगपतियों की फॉर्च्यून लिस्ट में इकलौते भारतीय
मुकेश अंबानी लिस्ट में 12वें स्थान पर
14 नवंबर 2024। मुकेश अंबानी ने एक बार फिर साबित किया है कि वे देश के ही नहीं दुनिया के पावरफुल बिजनेसमैन हैं। फॉर्च्यून मैगजीन के पावरफुल बिजनेसमैन 2024 की लिस्ट में शामिल होने वाले मुकेश अंबानी अकेले भारतीय हैं। सूची में भारतीय मूल के अन्य छह व्यक्ति भी शामिल हैं जो विदेशों में बसे हैं। ये व्यक्ति बड़े व्यवसायों के संस्थापक, मुख्य कार्यकारी और नवप्रवर्तक हैं। फॉर्च्यून ने हाल ही में बिजनेस वर्ल्ड के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें मुकेश अंबानी को 12वां स्थान मिला है।

मुकेश अंबानी रिलायंस समूह के मालिक हैं और उनका शुमार देश के सबसे बड़े कारोबारियों में होता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा कर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। जियो को लॉन्च कर उन्होंने देश के टेलीकॉम सेक्टर की शक्ल बदल दी है। देश के डिजिटाइजेशन से विकास को भी बढ़ावा मिला है। रिटेल क्षेत्र में भी कंपनी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ग्रीन एनर्जी सेक्टर पर भी कंपनी जोर शोर से काम कर रही है।

फॉर्च्यून पावरफुल बिजनेसमैन लिस्ट 2024 में मुकेश अंबानी के अलावा, दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क पहले तो एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सत्या नडेला तीसरे, वॉरेन बफे चौथे और जैमी डीमन 5वें पायदान पर हैं। टिम कुक को सूची में 6ठां स्थान मिला है वहीं मार्क जुकरबर्ग 7वें और सैम अल्टमन 8वें सबसे पावरफुल बिजनेसमैन हैं। मैरी बारा और सुंदर पिचाई क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी से ठीक पहले यानी 11वें पायदान पर ऐमज़ॉन के?जेफ?बेज़ोस?हैं
Tags :