🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

विधान सभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसम्‍बर से

👤
वेब डेस्क
👁 22632 व्यूज
📍 भोपाल
विधान सभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसम्‍बर से
01 नवम्‍बर, 2016, मध्‍यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार, 5 दिसम्‍बर से आरंभ होकर शुक्रवार, 9 दिसम्‍बर, 2016 तक चलेगा.



राज्‍यपाल द्वारा तदाशय की अधिसूचना आज यहां जारी की गई.

विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल 5 बैठकें होंगीं जिनमें शासकीय विधि-विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किये जाएंगे.



इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 9 नवम्‍बर तक तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 24 नवम्‍बर, 2016 तक प्राप्‍त की जायेंगी. जबकि स्‍थगन प्रस्‍ताव, ध्‍यान आकर्षण तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 29 नवम्‍बर, 2016 से कार्यालीन समय में प्राप्‍त की जाएंगी.

उल्‍लेखनीय है कि चतुर्दश विधान सभा का यह द्वादश सत्र होगा.

Tags :