🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव की लंदन यात्रा, हुआ गर्मजोशी से स्वागत

👤
prativad
👁 4667 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव की लंदन यात्रा, हुआ गर्मजोशी से स्वागत
25 नवंबर 2024। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 दिन की विदेश यात्रा पर यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में रविवार को लंदन पहुंचने पर भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने निवेश आकर्षित करने के लिए पहले रीजनल इन्वेस्टर्स समिट और रोड शो आयोजित किए थे। अब वे ब्रिटेन और जर्मनी में निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे। इस यात्रा का मकसद मध्य प्रदेश को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है।


Madhya Pradesh News, News by prativad, MPCM

ब्रिटिश संसद का भ्रमण और निवेश पर चर्चा
आज डॉ. मोहन यादव ब्रिटिश संसद का भ्रमण करेंगे, जहां उनकी मुलाकात सांसद बैरोनेस वर्मा से होगी। इसके बाद वे प्रवासी भारतीयों और "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" के साथ मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री वेस्टमिंस्टर के पार्लियामेंट्री स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार का भोज आयोजन
लंदन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सेंट जेम्स कोर्ट में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित भोज की मेजबानी करेंगे। इसमें ब्रिटिश सांसदों और प्रतिनिधियों, जैसे बैरोनेस वर्मा, लार्ड कुलवीर सिंह, बाब ब्लैकमैन, और वीरेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।



किंग्स क्रास साइट का दौरा और व्यावसायिक चर्चा
डॉ. मोहन यादव किंग्स क्रास साइट का दौरा करेंगे, जहां फिक्की के डॉ. परम शाह, किंग्स क्रास प्रबंधन के सीईओ टाम गुडाल, और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद
अपने दिन का समापन मुख्यमंत्री बेडफोर्ड-वे स्थित यायल नेशनल होटल में प्रवासी भारतीयों और "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" के साथ निवेश संबंधी चर्चा करके करेंगे। इस यात्रा से प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने और उद्योगों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


Tags :