🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमेरिका ने अपने नागरिकों को चेताया, भारत में हमला कर सकता है ISIS

👤
Digital Desk
👁 18778 व्यूज
📍 नई दिल्ली
अमेरिका ने अपने नागरिकों को चेताया, भारत में हमला कर सकता है ISIS
2 नवम्बर 2016, अमेरिका ने भारत में अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है कि यहां आतंकी संगठन आईएसआईएस के हमले का खतरा है. अमेरिका ने अपने नागरिकों को इस खतरे से आगाह करते हुए ज्यादा से ज्यादा सतर्कता बरतने के लिए कहा है.



राजधानी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी एक एडवाइजरी में अपने नागरिकों को देश में उन स्थलों के बारे में चेतावनी दी गई है जहां पश्चिमी देशों के लोग अक्सर जाते हैं. एडवाइजरी में कहा गया, 'हाल में भारतीय मीडिया की खबरों में संकेत दिया गया है कि आईएसआईएस भारत में हमला करना चाहता है.



अमेरिकी दूतावास भारत में उन स्थलों के बारे में ज्यादा खतरे की चेतावनी देता है, जहां पश्चिमी देशों के नागरिक अक्सर जाते हैं. धार्मिक स्थल, बाजार और त्यौहारों के आयोजनों वाली जगहों को लेकर नागरिकों से ज्यादा अलर्ट रहने को कहा गया है. अमेरिकी दूतावास ने कहा, "सभी अमेरिकी नागरिकों को याद दिलाया जाता है कि वे हाई लेवल की सतर्कता बरतें और अपनी सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए उचित कदम उठाएं, जैसा कि विदेश मंत्रालय के 9 सितम्बर 2016 की वर्ल्डवाइड एडवाजरी में बताया गया है.'
Tags :