🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

दो पत्नियों से चार बच्चों के पिता बने अभिनेता, फिर एक बॉलीवुड हीरोइन से प्यार कर भारत भाग आए

👤
prativad
👁 4704 व्यूज
📍 Bhopal
दो पत्नियों से चार बच्चों के पिता बने अभिनेता, फिर एक बॉलीवुड हीरोइन से प्यार कर भारत भाग आए
30 नवंबर 2024। फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में वह अंग्रेज़ अभिनेता जिसने पिटते हुए अपनी टूटी-फूटी हिंदी में कहा था, 'सॉरी बजरंगबली...मेरा बजरंगबली', आज भी लोगों को याद है। यह अभिनेता थे बॉब क्रिस्टो, जिनका जन्म 1938 में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। फिल्मों में अक्सर उन्हें हीरो से लड़ाई करते, सोना तस्करी करते या देशभक्ति फिल्मों में अंग्रेज़ों की भूमिका निभाते हुए देखा गया। लेकिन असल जिंदगी में बॉब क्रिस्टो बेहद मासूम और अलग स्वभाव के इंसान थे।

बॉब क्रिस्टो की शुरुआती जिंदगी
1938 में सिडनी में जन्मे रॉबर्ट जॉन क्रिस्टो को उनके पिता 1943 में जर्मनी ले गए, जहां उन्हें उनकी दादी और मौसी के पास रखा गया। यह वह समय था जब जर्मनी में द्वितीय विश्व युद्ध चल रहा था। वहां रहते हुए बॉब ने पढ़ाई के साथ-साथ थिएटर करना भी शुरू कर दिया।

थिएटर करते हुए बॉब की मुलाकात उनकी पहली पत्नी हेल्गा से हुई और उन्होंने हेल्गा से शादी कर ली। हेल्गा से उनके दो बेटियां मोनिक और निकोल थीं। लेकिन हेल्गा का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया।

इसके बाद बॉब ने दूसरी शादी नरगिस से की। नरगिस से उनके दो बेटे डेरियस और सुनील हुए। बॉब क्रिस्टो का निधन 20 मार्च 2011 को बेंगलुरु में 72 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

फिल्मों में एंट्री का दिलचस्प किस्सा
एक बार संजय खान ने बॉब को स्विट्जरलैंड भेजा था अपने पैसे लेने। निर्देशक विदु विनोद चोपड़ा ने यह जानकर कहा, "तुमने इतनी बड़ी रकम लेने के लिए किसी विदेशी को अकेले भेज दिया? अगर वह पैसे लेकर भाग गया तो?" इस पर संजय खान ने बॉब को मज़ाक में देर से लौटने को कहा। जब बॉब देर से आए तो विदु को लगा कि वह पैसे लेकर भाग गए, लेकिन बॉब ने ईमानदारी से पैसे लौटाए।

परवीन बाबी से मुलाकात
बॉब ने एक मैगज़ीन के कवर पर परवीन बाबी की तस्वीर देखी और उनसे पहली नज़र में ही प्यार कर बैठे। इसी मोह में वह भारत आ गए। मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने एक फिल्म यूनिट से पता किया कि परवीन बाबी कहां हैं। फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' के सेट पर उनकी मुलाकात परवीन से हुई। परवीन से मिलते ही बॉब ने कहा, "तुम परवीन बाबी नहीं हो सकती।" यह सुनकर परवीन ने हंसते हुए कहा, "मैं शूटिंग के अलावा मेकअप नहीं करती।" इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

फिल्मी करियर
बॉब क्रिस्टो ने धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, शत्रुघ्न सिन्हा, मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल जैसे सभी बड़े सितारों के साथ काम किया। उन्हें फिल्मों में पहला मौका संजय खान ने 1980 में फिल्म 'अब्दुल्ला' में दिया। इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया। इसके बाद बॉब ने करीब 200 फिल्मों में काम किया।

उनकी मुख्य फिल्मों में कालिया, नमक हलाल, बॉक्सर, मिस्टर इंडिया, arrest, मर्द, कुर्बानी, आखिरी अदालत, कमांडो, कानून की आवाज, दोस्त, गुनाहों का देवता, सौगंध, फरिश्ते, गुमराह, रूप की रानी चोरों का राजा और हम तुमपे मरते हैं शामिल हैं।

अन्य भाषाओं और क्षेत्रों में योगदान
हिंदी फिल्मों के अलावा बॉब ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। वह एक सिविल इंजीनियर भी थे। उनके दो भाई हेलमुट और माइक थे।

बॉब क्रिस्टो का जीवन उनकी फिल्मों की तरह ही रोमांचक और दिलचस्प रहा। पर्दे पर खलनायक दिखने वाले इस अभिनेता ने असल जिंदगी में ईमानदारी और सादगी की मिसाल पेश की।
Tags :