🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मंत्रि-परिषद के महत्वपूर्ण निर्णय: औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई का विस्तार, विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण को बढ़ावा

👤
prativad
👁 2934 व्यूज
📍 भोपाल
मंत्रि-परिषद के महत्वपूर्ण निर्णय: औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई का विस्तार, विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण को बढ़ावा
4 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार
विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए, औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई, जिला नर्मदापुरम के विस्तार को स्वीकृति दी गई। 441.96 एकड़ के मौजूदा क्षेत्र में 442.04 एकड़ भूमि को जोड़ा गया, जिससे औद्योगिक पार्क का कुल क्षेत्रफल 884 एकड़ हो गया। संशोधित क्षेत्र में स्थापित होने वाली इकाइयों को सभी स्वीकृत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क निर्माण परियोजनाएं
आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए, 2312 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें शामिल हैं:

उज्जैन सिंहस्थ बायपास (19.815 किमी, 701.86 करोड़ रुपये): 4-लेन सड़क निर्माण।
इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग (48.05 किमी, 1370.85 करोड़ रुपये): 4-लेन सड़क निर्माण।
इंगोरिया-देपालपुर मार्ग (32.60 किमी, 239.38 करोड़ रुपये): 2-लेन सड़क निर्माण।
इन परियोजनाओं का कार्य म.प्र. सड़क विकास निगम द्वारा किया जाएगा।

आबकारी नीति पर मंत्रि-परिषद समिति का गठन
वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी नीति और इससे जुड़े निर्णयों के लिए मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया गया। समिति में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, श्री गोविंद सिंह राजपूत और सुश्री निर्मला भूरिया शामिल हैं।
Tags :