🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

टाटा की यह कार देगी 1 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर का माइलेज

👤
Digital Desk
👁 19294 व्यूज
📍 नई दिल्ली
टाटा की यह कार देगी 1 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर का माइलेज
टाटा मोटर्स जल्द ही बाजार में एक ऐसी कार ला सकती है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह 1 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर चलेगी। टाटा ने अपनी इस कार का नाम टाटा मेगापिक्सल रखा है। दुनिया में सबसे सस्ती कार नैनो देने के बाद टाटा मोटर्स मेगापिक्सल के जरिए ऑटो इंडस्ट्री में एक और धमाका करने की तैयारी कर रही है।



टाटा मेगापिक्सल के कॉन्सेप्ट को साल 2012 में पहली बार जिनेवा मोटर शो में पेश किया था। अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि साल 2017 की शुरू में टाटा मोटर्स इसे पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की कीमत 5 से 6 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है। इस कार में 325 सीसी का सिंगल सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 13.5 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है।



इस कार में 13 kWh की लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि कार की यह बैटरी केवल 30 मिनट में 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है। यह कार एक किलोमीटर में केवल 22 ग्राम कार्बन उत्सर्जन करती है। इस कार में स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं, साथ ही इसमें चार लोग के बैठने की जगह दी गई है।
Tags :