🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

रिलायंस के हैमलीज़ खिलौना ब्रांड ने ईटली में खोला चौथा स्टोर

👤
prativad
👁 9557 व्यूज
📍 पोम्पेई, इटली
रिलायंस के हैमलीज़ खिलौना ब्रांड ने ईटली में खोला चौथा स्टोर
क्रिसमस पर मिला ग्राहकों को तोहफा, कंपनी के 14 देशों में इसके 190 स्टोर्स हैं

14 दिसंबर 2024। क्रिसमस पर इटली के नेपल्स और कैम्पेनिया के खरीदारों को हैमलीज़ ने तोहफा दिया है। भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस से जुड़े अंतरराष्ट्रीय खिलौना ब्रांड हैमलीज़ ने नए मैक्सीमॉल-पोम्पेई के टोरे अन्नुंज़ियाटा में अपना स्टोर लॉन्च कर दिया है। रोम, मिलान और बर्गामो के बाद यह इटली में हैमलीज़ का चौथा स्टोर है। 750 वर्ग मीटर में फैले इस स्टोर को प्रमुख खिलौना निर्माता और वितरक जिओची प्रीज़ियोसी के सहयोग से खोला गया है। नेपल्स के स्टोर में कदम रखते ही ग्राहकों खासकर बच्चों का स्वागत हैमलीज़ के प्रिय पात्रों द्वारा किया जाएगा, जिसमें हैमली के सबसे लोकप्रिय खिलौने, जैसे हैटी भालू, सर्कस रिंगमास्टर, खिलौना सैनिक और गुड़िया शामिल होंगी।

इस मौके पर हैमलीज़ के सीईओ सुमीत यादव ने कहा, "हम अपने इतालवी स्टोरों का जादू बिखरते देख रोमांचित हैं। यह नया स्टोर दुनिया भर के बच्चों और परिवारों के लिए अविस्मरणीय अनुभव देने की हमारी प्रतिबद्धता को पूरी तरह से दर्शाता है। जिओची प्रीज़ियोसी (जीपी ग्रुप) के साथ हमारा सहयोग हर कदम फलता-फूलता और मजबूत होता जा रहा है।"


रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड, क्रिसमस, खरीदारों को हैमलीज़, मैक्सीमॉल-पोम्पेई, जिओची प्रीज़ियोसी, रिलायंस के हैमलीज़ खिलौना ब्रांड, Reliance Brands Ltd, Christmas, Buyers can buy Hamleys, Maximall-Pompeii, Giochi Preziosi, Reliances Hamleys toy brand

हैमलीज़ की स्थापना 1760 में विलियम हैमली ने की थी और 2019 में रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ने इसका अधिग्रहण कर लिया था। वर्तमान में 14 देशों में इसके 190 स्टोर हैं। यूके के अलावा भी हेमलीज़ नए बाजारों में लगातार अपने पैर जमा रहा है। हाल ही में रोम, शारजाह (यूएई), मिलान, तिराना, प्रिस्टिना और दोहा में कंपनी ने स्टोर खोले हैं। मैक्सीमॉल पोम्पेई में हैमलीज़ स्टोर आधिकारिक तौर पर 14 दिसंबर को खुलेगा।
Tags :