🔴 TRENDING NOW!
कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास

भोपाल-इंदौर चार्टेड बस हादसे का शिकार, दो बाइक सवार युवकों की मौत

👤
वेब डेस्क
👁 18263 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल-इंदौर चार्टेड बस हादसे का शिकार, दो बाइक सवार युवकों की मौत
3 नवम्बर 2016, मध्य प्रदेश में भोपाल-इंदौर चार्टेड बस की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद बस भी एक गड्ढे में जा गिरी, जिससे यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ गई.



जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को लेकर चार्टेड बस भोपाल से इंदौर की ओर जा रही थी. सीहोर में भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे अमलाह टोल के आगे गाडराखेड़ी जोड़ के पास पहुंचने पर बस ने बाइक सवार दो शख्स को जोरदार टक्कर मार दी.



ये टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद बस भी अनियंत्रित होकर सड़क के पास बने गड्ढे में जा गिरी. हालांकि, गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई यात्री हताहत नहीं हुआ.



राहगीरों और आसपास के लोगों से जानकारी मिलने पर अमलाह पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेते हुए मामला दर्ज किया.



पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान नरसिंहगढ़ निवासी गोकुल और रामप्रसाद के रूप में हुई है. माना जा रहा है कि बस के तेज रफ्तार में होने के कारण ये हादसा हुआ है.
Tags :