🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मुख्यमंत्री ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में की प्रशंसा, कहा- शुद्ध आहार से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव

👤
prativad
👁 3194 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में की प्रशंसा, कहा- शुद्ध आहार से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव
19 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि शुद्ध और पौष्टिक आहार ही स्वस्थ शरीर और मानसिकता का आधार है। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रहा है कि वे स्वस्थ रहें और बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें।

मुख्यमंत्री ने भोपाल नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत एक करोड़ से अधिक मध्यान्ह भोजन प्रदाय के अवसर पर भोजन वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अक्षय पात्र फाउंडेशन के केंद्रीकृत किचन का दौरा भी किया और भोजन बनाने की प्रक्रिया का जायजा लिया।

शुद्ध आहार से विचारों की शुद्धता
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद् गीता में कहा है कि शुद्ध आहार से ही विचारों की शुद्धता संभव है। अक्षय पात्र फाउंडेशन इसी सिद्धांत पर काम कर रहा है और बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर उनके सर्वांगीण विकास में योगदान दे रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा किए जाने का उल्लेख किया।

भोपाल के 645 स्कूलों को मिल रहा पौष्टिक भोजन
मुख्यमंत्री ने बताया कि अक्षय पात्र फाउंडेशन भोपाल के 645 स्कूलों में 76 कर्मचारियों और 38 वाहनों की मदद से बच्चों को स्वच्छ और पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की मशीनीकृत प्रक्रिया से एक साथ हजारों रोटियां और अन्य भोजन तैयार किया जाता है, जो कि प्रशंसनीय है।



संतवृंद से प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतवृंद के माध्यम से भोजन बनाने की इस प्रक्रिया से पवित्र भाव का संचार होता है। उन्होंने अक्षय पात्र फाउंडेशन के संस्थापक और चेयरमेन पद्मश्री मधु पंडित दासा और अन्य सहयोगियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी।

अन्य गणमान्य व्यक्ति भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह भी उपस्थित थीं।
Tags :