🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नीता अंबानी हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में करेंगी भारत की वैश्विक शक्ति पर विचार साझा

👤
prativad
👁 3275 व्यूज
📍 भोपाल
नीता अंबानी हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में करेंगी भारत की वैश्विक शक्ति पर विचार साझा
अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी नीता अंबानी
80 से अधिक वक्ता लेंगे भाग
भारत की प्रगति और वैश्विक प्रभाव पर होगा मंथन

बोस्टन 22 दिसंबर। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी 15-16 फरवरी, 2025 को बोस्टन में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस (इंडिया कांफ्रेंस ऐट हार्वर्ड - आईसीएच) में भारत की वैश्विक शक्ति और क्षमता पर अपने विचार साझा करेंगी। आईसीएच की ओर से रविवार को इस सम्बन्ध में घोषणा की गई। इस साल की थीम 'फ्रॉम इंडिया टू द वर्ल्ड' रखी गई है।

नीता अंबानी ने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से 8 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। उनकी ताजा उपलब्धियों में चार दशकों बाद भारत में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र की मेजबानी और 2036 ओलंपिक के लिए भारत की दावेदारी को मजबूत करना शामिल है। उनकी यह उपलब्धियां भारत के वैश्विक प्रभाव और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक हैं।

आयोजकों ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में 80 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। नीता अंबानी के साथ एक फायरसाइड चैट में भारत की वैश्विक भूमिका और दृष्टिकोण पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन और वित्तीय समावेशन पर पॉलिसी हैकाथॉन और भारतीय उद्यमियों के लिए स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

अन्य प्रमुख वक्ताओं में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के संस्थापक डीन प्रमथ राज सिन्हा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ अनीश चौहान, फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी, और अंजलि बंसल शामिल हैं।

कॉन्फ्रेंस के सह-अध्यक्ष आयुष शुक्ला ने कहा, “यह मंच भारत की तकनीकी प्रगति, सांस्कृतिक विविधता, और सामुदायिक दृष्टिकोण को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।” हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस अमेरिका में भारत पर केंद्रित सबसे प्रभावशाली छात्र-संचालित सम्मेलनों में से एक है।
Tags :