🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना: बाबा साहब अंबेडकर के प्रति दोहरा रवैया उजागर

👤
prativad
👁 1743 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना: बाबा साहब अंबेडकर के प्रति दोहरा रवैया उजागर
24 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति उनके कथित दोहरे रवैये को उजागर किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर हमेशा वंचित, शोषित और गरीबों की आवाज बने रहे, लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनके नेता जवाहरलाल नेहरू ने उनके विचारों का लगातार विरोध किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस ने बाबा साहब को 1952 के लोकसभा चुनाव में हराने के बाद उपचुनाव में भी पराजित करने का प्रयास किया। इसके बाद जिन नारायण सदोबा काजरोलकर ने उपचुनाव में बाबा साहब को हराया, उन्हें कांग्रेस ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी भारत रत्न नहीं दिया और न ही उनके सम्मान में कोई स्मारक बनवाया। कांग्रेस ने बाबा साहब को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा ने उनके विचारों का सम्मान किया।

डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर बाबा साहब अंबेडकर को परेशान करने और उन्हें केंद्रीय कानून मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब बाबा साहब ने इस्तीफा दिया, तो सदन में उन्हें बोलने तक का मौका नहीं दिया गया। अपने त्याग पत्र में बाबा साहब ने लिखा था कि उन्हें उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप विभाग नहीं दिए गए और हिंदू कोड बिल पर काम करने से रोका गया। कांग्रेस ने केवल मुस्लिम समुदाय की चिंता की, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति को उचित संरक्षण प्रदान नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब का सम्मान करना तो दूर, उनका मजाक उड़ाया। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू ने बाबा साहब के इस्तीफे को तवज्जो नहीं दी और एडविना माउंटबेटन को पत्र लिखकर खुशी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब के विचारों और योगदान को कभी मान्यता नहीं दी।

डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब को सच्चा सम्मान दिया है। भाजपा के शासनकाल में बाबा साहब के सम्मान में कई स्मारक बनाए गए। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के मुख्यमंत्री रहते हुए मध्यप्रदेश में बाबा साहब का स्मारक बनाया गया और अटल बिहारी वाजपेयी ने उसका उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली, नागपुर, मुंबई और लंदन में बाबा साहब के स्मारक बनाए गए।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को एडिट कर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन देश की जनता अब कांग्रेस के दोगले चरित्र को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बाबा साहब के अपमान और उनके प्रति किए गए अन्याय के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा केवल अपने परिवार का ध्यान रखा और देश के अन्य महापुरुषों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल और मौलाना आजाद को भी कांग्रेस ने भारत रत्न देने में देरी की। यह दर्शाता है कि कांग्रेस केवल अपने परिवार की महिमा गाने में व्यस्त रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने परिवार के इतिहास को देखना चाहिए और समझना चाहिए कि उनकी पार्टी ने बाबा साहब और अन्य महापुरुषों के साथ कैसा व्यवहार किया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस के झूठे प्रचार से बचें और सच्चाई को पहचानें।

पत्रकार वार्ता में भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


Tags :