🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

पीएम मोदी ने खजुराहो में केन-बेतवा लिंकिंग परियोजना की आधारशिला रखी, एमपी के सीएम मोहन यादव ने उन्हें बुंदेलखंड का 'भागीरथ' बताया

👤
prativad
👁 3872 व्यूज
📍 भोपाल
पीएम मोदी ने खजुराहो में केन-बेतवा लिंकिंग परियोजना की आधारशिला रखी, एमपी के सीएम मोहन यादव ने उन्हें बुंदेलखंड का 'भागीरथ' बताया
केन-बेतवा लिंक परियोजना: यूपी और एमपी के 60 लाख लोगों को मिला तोहफा
25 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया, जिससे बुंदेलखंड और आसपास के क्षेत्रों की जल समस्या हमेशा के लिए समाप्त होने की उम्मीद है। इस परियोजना से यूपी और एमपी के 60 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

अटल जी के सपनों को साकार कर रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में जल संरक्षण के लिए कई योजनाएं बनीं, लेकिन 2004 के बाद कांग्रेस ने उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के जल संरक्षण प्रयासों को भी याद किया और कहा कि कांग्रेस ने उनके योगदान को कभी उचित सम्मान नहीं दिया।

बुंदेली में जनता का अभिवादन
पीएम मोदी ने बुंदेली भाषा में जनता का अभिवादन किया और कांग्रेस पर केवल घोषणाएं और फोटो खिंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मेहनत से सपनों को साकार किया है और मध्यप्रदेश में सुशासन की मिसाल कायम की है।



अटल जी की स्मृति में सिक्के और डाक टिकट जारी
अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर पीएम मोदी ने उनकी स्मृति में स्मारक सिक्के और डाक टिकट का विमोचन किया।

जल कलश से नदियों का संगम
पीएम मोदी ने केन और बेतवा नदियों के जल को मिलाकर परियोजना का भूमिपूजन किया।



बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन
सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को "आधुनिक भागीरथ" कहते हुए कहा कि यह परियोजना बुंदेलखंड की पानी की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देगी। वहीं, सांसद वीडी शर्मा ने इसे अटल जी के सपनों को साकार करने वाला कदम बताया और कहा कि अब बुंदेलखंड हराभरा और समृद्धशाली बनेगा।
Tags :