🔴 TRENDING NOW!
भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुमार सानू, शंकर महादेवन और जावेद अली ‘सा रे गा मा पा 2026’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में जमाएंगे सुरों की महफिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस

रिलायंस फाउंडेशन ने 5 हजार अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप की लिस्ट जारी की

👤
prativad
👁 1612 व्यूज
📍 भोपाल
रिलायंस फाउंडेशन ने 5 हजार अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप की लिस्ट जारी की
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के 173 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप

धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती पर जारी की गई लिस्ट छात्रों को 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने किया था आवेदन 10 वर्षों में कुल 50 हजार छात्रवृतियां दी जानी हैं

28 दिसंबर 2024। रिलायंस फाउंडेशन ने अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के लिए पूरे भारत से 5 हजार स्नातक छात्रो का चयन किया है। चयनित छात्रों की लिस्ट धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती पर जारी की गई। 2024-25 की अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के तहत प्रत्येक छात्र को 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। छात्रवृत्ति के लिए 1 लाख से अधिक स्नात्क छात्रों ने आवेदन दिया था। जिन छात्रों को चुना गया है उनमें से करीब 70 फीसदी की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है।

स्कॉलरशिप का दायरा बड़ा ही व्यापक है, 29 राज्यों के 540 जिलों में से स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को चुना गया है। यह 5 हजार छात्र करीब 1300 शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं। सबसे अधिक जिन राज्यों के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी, उनमें आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र अव्वल हैं। मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ के भी 173 विद्यार्थी स्कॉलरशिप पाने में सफल रहे हैं।

रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने 1 लाख से अधिक आवेदन आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “चयनित विद्यार्थी देश के सबसे मेधावी छात्रों में से एक हैं। शिक्षा भविष्य की कुंजी है, और हमें इन छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है। प्रतिष्ठित रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के माध्यम से हमारा लक्ष्य, छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुँचने में मदद करना है। ताकी भारत के विकास में वे अपना योगदान दे सकें। "

स्कॉरशिप की पूरी लिस्ट www.reliancefoundation.org पर देखी जा सकती है। 17-अंकीय आवेदन संख्या या पंजीकृत ईमेल आईडी दर्ज करके परिणाम जाना जा सकता है। बताते चलें कि दिसंबर 2022 में रिलायंस के फाउंडर- चेयरमैन धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती पर, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अगले 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियों की घोषणा की थी। तब से, हर साल 5,100 छात्रों को छात्रवृत्तियां दी जा रही है। भारत की सबसे बड़ी निजी छात्रवृत्ति का रिकॉर्ड भी रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के नाम है
Tags :