🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मध्यप्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के विकास को नई दिशा: "प्लास्टपैक 2025" का शुभारंभ

👤
prativad
👁 1789 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के विकास को नई दिशा: "प्लास्टपैक 2025" का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए विशेष सुझाव

9 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित "प्लास्टपैक 2025" सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इसे रोजगार सृजन का बड़ा क्षेत्र बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए रियूज और वेस्ट मैनेजमेंट तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। सम्मेलन में 400 से अधिक कंपनियां और 2 हजार से अधिक प्रदर्शक अपनी नवीनतम तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

डॉ. यादव इंदौर में आयोजित प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन "प्लास्टपैक 2025" के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन 12 जनवरी तक चलेगा, जिसमें 400 से अधिक कंपनियां और 2 हजार से अधिक प्रदर्शक अपनी नवीनतम तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के सहयोग से किया गया है।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, महापौर परिषद के सदस्य अभिषेक शर्मा और इंडियन प्लास्टपैक फोरम के चेयरमैन सचिन बंसल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्लास्टिक ने अपनी उपयोगिता साबित की है, चाहे वह पीपीई किट हो या मास्क। हालांकि, इसके दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए राज्य सरकार सतर्क है और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिल रही है। अब तक छह क्षेत्रीय इन्वेस्टर समिट्स आयोजित की जा चुकी हैं, जिनसे राज्य में 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है और लगभग 3 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का भी अवलोकन किया और प्रदर्शकों के प्रयासों की सराहना की।

इंडियन प्लास्टपैक फोरम के चेयरमैन सचिन बंसल ने स्वागत भाषण में सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन न केवल व्यापारियों और उद्यमियों के लिए बल्कि छात्रों, शोधकर्ताओं और पर्यावरणविदों के लिए भी ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करेगा। प्रदर्शनी केंद्र को छह अलग-अलग डोम में विभाजित किया गया है, जहां लाइव मशीनों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

"प्लास्टपैक 2025" मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य को प्लास्टिक उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
Tags :