🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

जियो का 5जी नेटवर्क, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहुंचा

👤
prativad
👁 1785 व्यूज
📍 भोपाल
जियो का 5जी नेटवर्क, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहुंचा
• सियाचिन ग्लेशियर में सर्विस देने वाला पहला ऑपरेटर बना जियो
• कराकोरम रेंज में 16,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंची कनेक्टिविटी
• अग्रिम चौकी तक पहुंची मोबाइल सेवाएं

13 जनवरी, 2025: रिलायंस जियो ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में अपनी 5जी सर्विस शुरु कर दी है। भारतीय सेना की 'फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स' ने एक ट्विट के जरिए इसकी जानकारी दी। सेना के मुताबिक जियो टेलीकॉम और भारतीय सेना ने साथ मिलकर दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहला 5G मोबाइल टॉवर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। इसे सियाचिन की एक अग्रिम चौकी पर लगाया गया है।

15 जनवरी को सेना दिवस से ठीक पहले सियाचिन ग्लेशियर पर 4जी व 5जी सेवा शुरु कर जियो ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। सियाचिन ग्लेशियर पर सर्विस शुरु करने वाला जियो देश का पहला ऑपरेटर बन गया है। सेना ने इसे शानदार उपलब्धि बताते हुए कहा कि "यह अदम्य उपलब्धि हमारे बहादुर सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात रह कर इस चैलेंज को पूरा किया।"



इतनी ऊंचाई पर टावर लगाना बेहद कठिन रहा। सेना ने रसद सहित क्रू मेंबर की सुरक्षा सुनिश्चित की। तो जियो ने अपनी स्वदेशी फुल-स्टैक 5G तकनीक का उपयोग किया। फायर एंड फ्यूरी सिग्नलर्स और सियाचिन वारियर्स ने जियो की टीम के साथ मिलकर उत्तरी ग्लेशियर में 5G टावर स्थापित कर दिया। बताते चलें कि इस क्षेत्र में तापमान -50°C से गिर जाता है। ठंडी हवाएं और बर्फीले तूफान अक्सर यहां आते रहते हैं।
Tags :